ब्रेकिंग न्यूज़

भगवानपुर से लापता हुए सुरेश चन्द्र तिवारी, तलाश में जुटा परिवार

कल से लापता सुरेश चन्द्र तिवारी का अब तक कोई सुराग नहीं

हल्द्वानी। भगवानपुर क्षेत्र के निवारी निवासी सुरेश चन्द्र तिवारी बीते दिन से लापता हैं। उनके अचानक लापता होने से परिजनों में गहरी चिंता और बेचैनी का माहौल बना हुआ है। परिजनों के अनुसार सुरेश चन्द्र तिवारी कल घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। इसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है।

रात भर परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों और संभावित स्थानों पर उनकी तलाश की, लेकिन कोई ठोस जानकारी हाथ नहीं लगी। लापता होने की सूचना रिश्तेदारों, परिचितों और आसपास के लोगों को भी दे दी गई है।

बावजूद इसके सुरेश चन्द्र तिवारी के बारे में अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आ सकी है।

परिवार का कहना है कि हर गुजरते घंटे के साथ उनकी चिंता बढ़ती जा रही है। परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को सुरेश चन्द्र तिवारी के संबंध में कोई भी जानकारी मिलती है या वे कहीं दिखाई दें, तो तुरंत मोबाइल नंबर 9917911989 पर सूचना दें।

सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। परिजन और क्षेत्रवासी उनके सकुशल घर लौटने की प्रार्थना कर रहे हैं।हल्द्वानी :  भगवानपुर निवासी सुरेश चन्द्र तिवारी लापता, परिजनों की चिंता बढ़ी

Advertisement
यह भी पढ़ें :  सरयू नदी से युवक का शव बरामद, आठ सितंबर को बागेश्वर में नहाते समय बह गया था युवक

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.