प्रदेश में लगातार बढ़ रहे महिला अपराधों के खिलाफ आज हल्द्वानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं

रिपोर्टर – नरेश सिंह बिष्ट 

हल्द्वानी। प्रदेश में लगातार बढ़ रहे महिला अपराधों के खिलाफ आज हल्द्वानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर पुतला दहन किया। हल्द्वानी : महिला अपराधों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल

तिकोनिया चौराहे से एसडीएम कोर्ट तक सड़क पर उतरकर रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।हल्द्वानी : महिला अपराधों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल

भाजपा नेताओं के लगातार महिला अपराधों के मामलों में नाम सामने आने पर कांग्रेस नेताओं द्वारा प्रदर्शन करते हुए बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा देने वाली सरकार के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की।हल्द्वानी : महिला अपराधों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल

कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि कही भाजपा के मंडल अध्यक्ष महिला अपराधों में संलिप्त हैं तो कहीं बड़े नेता और कार्यकर्ता नाबालिग बच्चियों से बलात्कार कर रहे है।हल्द्वानी : महिला अपराधों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल

ऐसे में यह सरकार कैसे महिलाओं को न्याय दिला पाएगी यह कह पाना मुश्किल है उन्होंने कहा कि जिस तरह महिला अपराधों में भाजपा के लोगों के नाम सामने आ रहे हैं।हल्द्वानी : महिला अपराधों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल

उससे यह स्पष्ट है कि उन पीड़ितों को न्याय नहीं मिलेगा इसलिए आने वाले समय में जनता इसका करारा जवाब देगी, कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि महिलाओं का उत्पीड़न करने वाले बलात्कारियों को फांसी की सजा दी जाए।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल की ऐतिहासिक रामलीला में कलाकारों की साधना, 14 वर्षों से कुंभकरण का दमदार पाठ कर रहे रक्षित शाह

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.