ब्रेकिंग न्यूज़

भवाली। पर्यटन सीजन और प्रसिद्ध कैंची धाम में लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद कर दिया है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में भवाली और कैंची धाम क्षेत्र में पुलिस लगातार मुस्तैदी से ड्यूटी कर रही है।

श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा के लिए भवाली सैनिटोरियम से शटल सेवा का सुचारू संचालन कराया जा रहा है, जिससे लोगों को आवागमन में राहत मिल रही है।

प्रभारी निरीक्षक भवाली प्रकाश मेहरा एवं यातायात निरीक्षक भवाली महेश चंद्र द्वारा यातायात व्यवस्था को सरल और सुगम बनाए रखने के लिए लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

वहीं कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से केंद्रीय सुरक्षा बल सहित अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती भी की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से दर्शन कराए जा सकें।

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने जनपद के सभी थाना क्षेत्रों को पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें :  कुमाऊं विश्वविद्यालय के रिजल्ट में देरी पर एमबीपीजी कॉलेज में बवाल, पेट्रोल लेकर छत पर चढ़े छात्र; दो की हालत बिगड़ी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.