ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में तहसील प्रशासन की CSC सेंटरों पर छापेमारीभीमताल : ओखलकांडा में सहकारिता से जुड़े नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का भव्य अभिनंदन, 500 से अधिक प्रतिनिधियों ने लिया एकजुटता का संकल्पआउटसोर्स और ठेका कर्मचारियों का सरकार को अल्टीमेटम, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की चेतावनीनंदा महोत्सव में आस्था का अद्भुत संगम: नैनीताल में पंच आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मां नंदा के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, वीडियो…अंतर-महाविद्यालयी क्रॉस कंट्री में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, पुरुष टीम बनी चैंपियन तो महिला टीम ने हासिल किया उपविजेता स्थान

ऊधम सिंह नगर। रुद्रपुर स्थित थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में गैस सिलेंडर में रिसाव के बाद हुए ब्लास्ट से अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में एक महिला समेत पांच लोग झुलस गए।

सभी घायलों को इलाज के लिए जवाहर लाल नेहरू जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे आईसीयू में रखा गया है।

घटना ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के चामुंडा मंदिर वार्ड नंबर-8 की है। बताया जा रहा है कि किराए के कमरे में रहने वाले रामा आसरे की पत्नी देवकी किचन में खाना बना रही थी, तभी गैस रिसाव के चलते अचानक सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। धमाके के बाद आग फैल गई और आसपास के लोग भी इसकी चपेट में आ गए।

हादसे में रामा आसरे और उनकी पत्नी देवकी गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि पड़ोस में रहने वाली अनीता, संगीता देवी और तीन वर्षीय बालिका पारुल भी घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

अग्निशमन अधिकारी महेश चंद्र ने बताया कि प्रारंभिक जांच में गैस रिसाव के बाद सिलेंडर ब्लास्ट की घटना सामने आई है। फिलहाल आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  UPI यूजर्स के लिए बड़ी खबर: 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा P2M ट्रांजैक्शन पर लगेगा MDR शुल्क

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.