ब्रेकिंग न्यूज़

रामनगर। कार्बेट वूमेन क्लब द्वारा आयोजित डांडिया नाईट का कार्यक्रम शुरू होने जा रहा है।

जिसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

दिनांक 18 सितंबर सायं 5 बजे,स्थान अग्रवाल सभा,निकट रामा मंदिर रामनगर नैनीताल,कार्यक्रम के संयोजक श्रीमती पूनम गुप्ता एवं अनुभा शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया हर वर्ष कि भांति डांडिया नाईट हमारे द्वारा कराया जाता है और हर वर्ष और बेहतर करने का प्रयास हमारे द्वारा किया जाता है।

लाईव डी0 जे0,डांडिया बिट्स, सेल्फी प्वाइंट, कॉन्सेप्ट के साथ साथ बेस्ट डांस,बेस्ट ड्रेस,बेस्ट रूप सज्जा को प्रतियोगिता में शामिल किया गया है।

लक्की ड्रॉ का भी आयोजन इसमें रखा गया है। विभिन्न प्रकार के स्टॉल शॉपिंग, टोकन सिस्टम के साथ फूड, आधुनिक गेम्स भी इसमें शामिल रखा गया है।

जिसको रजिस्ट्रेशन फीस के चलते समायोजित किया जाएगा, बच्चों को,महिलाओं के ग्रुप के लिए रजिस्ट्रेशन फोन लाइनें खोल दी गई है।

इस सुनहरे अवसर पर आकर्षक उपहार जितने के मौके के साथ महिलाओं को सुस्सजित श्रृंगार,प्रतियोगिता को भी शामिल किया गया है जो कि आकर्षण का केंद्र रहेगी।

यह भी पढ़ें :  राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखंड को सीएम धामी की बड़ी सौगात: हल्द्वानी में राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण का ₹43.50 करोड़ से शिलान्यास, पहले शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.