ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में तहसील प्रशासन की CSC सेंटरों पर छापेमारीभीमताल : ओखलकांडा में सहकारिता से जुड़े नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का भव्य अभिनंदन, 500 से अधिक प्रतिनिधियों ने लिया एकजुटता का संकल्पआउटसोर्स और ठेका कर्मचारियों का सरकार को अल्टीमेटम, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की चेतावनीनंदा महोत्सव में आस्था का अद्भुत संगम: नैनीताल में पंच आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मां नंदा के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, वीडियो…अंतर-महाविद्यालयी क्रॉस कंट्री में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, पुरुष टीम बनी चैंपियन तो महिला टीम ने हासिल किया उपविजेता स्थान

हल्द्वानी। शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रस्तावित दौरे से ठीक पहले सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) के पास खड़ी एक क्रेटा कार में युवक का शव मिला। मृतक की पहचान बरेली रोड, निकट मंडी निवासी अरूण बिष्ट (45 वर्ष) के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अस्पताल परिसर के समीप खड़ी कार के भीतर युवक मृत अवस्था में पाया गया। सूचना मिलते ही सीओ और कोतवाल सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। फिलहाल युवक की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

पुलिस इस मामले को संदिग्ध मानते हुए सभी पहलुओं से जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि घटना से जुड़े सुराग मिल सकें।

वीआईपी मूवमेंट से ठीक पहले कार में शव मिलने की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री धामी और पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा का एक माह का ‘सेवा संकल्प अभियान’, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.