ब्रेकिंग न्यूज़
भीमताल में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया दौरा, पीड़ितों को बांटी राहत सामग्रीहल्द्वानी में Instagram पर ‘पैरा स्पेशल फोर्स का मेजर’ बनकर घूम रहा था युवक, फौजी वर्दी और फर्जी Army ID का किया इस्तेमाल; AI से बनाई मॉर्फ्ड फोटो, एसएसपी मंजूनाथ टी सी ने किया पर्दाफाशभीमताल के अल्चौना में बरसाती नाले ने मचाई तबाही, ‘पांडे छोड़’ के घरों में घुसा मलबाहल्द्वानी में उफान पर गौला नदी, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने काठगोदाम और बनभूलपुरा पुलों का किया निरीक्षण; पुलिस-एसडीआरएफ को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देशभीमताल के अलचौना पाण्डेछोर में आपदा का जायजा लेने पहुंचे हरीश पनेरु, ग्रामीणों ने उठाई 5 साल पुरानी सुरक्षा दीवार की मांग

हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी ने दीपांशु शर्मा को नगर मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। नई जिम्मेदारी मिलने पर दीपांशु शर्मा ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने एक सामान्य कार्यकर्ता पर विश्वास जताकर उन्हें सम्मान दिया है।

दीपांशु शर्मा इससे पूर्व भारतीय जनता युवा मोर्चा में मीडिया प्रभारी, युवा मोर्चा नगर मंत्री तथा भाजपा नगर कार्यालय मंत्री समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से संगठन के साथ जुड़े हुए हैं और नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे।

उन्होंने कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए वह लगातार कार्य करते रहेंगे। नगर मंत्री बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

दीपांशु शर्मा को नई जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, जिला महामंत्री विनीत अग्रवाल, जिला महामंत्री रंजन सिंह बर्गली, नगर प्रभारी गणेश पंत, नगर अध्यक्ष मधुकर श्रोत्रिया सहित अनेक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 31 अगस्त, 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.