ब्रेकिंग न्यूज़
भीमताल में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया दौरा, पीड़ितों को बांटी राहत सामग्रीहल्द्वानी में Instagram पर ‘पैरा स्पेशल फोर्स का मेजर’ बनकर घूम रहा था युवक, फौजी वर्दी और फर्जी Army ID का किया इस्तेमाल; AI से बनाई मॉर्फ्ड फोटो, एसएसपी मंजूनाथ टी सी ने किया पर्दाफाशभीमताल के अल्चौना में बरसाती नाले ने मचाई तबाही, ‘पांडे छोड़’ के घरों में घुसा मलबाहल्द्वानी में उफान पर गौला नदी, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने काठगोदाम और बनभूलपुरा पुलों का किया निरीक्षण; पुलिस-एसडीआरएफ को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देशभीमताल के अलचौना पाण्डेछोर में आपदा का जायजा लेने पहुंचे हरीश पनेरु, ग्रामीणों ने उठाई 5 साल पुरानी सुरक्षा दीवार की मांग

विकासखंड ताड़ीखेत में “प्रशासन गाँव की ओर” बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया।

रिपोर्ट- बलवन्त सिंह रावत 

रानीखेत। उत्तराखंड सरकार के “जन जन की सरकार, जन जन के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड ताड़ीखेत सभागार में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल एवं तहसीलदार दीपिका आर्या ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने आमजन की समस्याएं सुनकर उनका समाधान किया तथा लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ उपलब्ध कराया। विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने भी लोगों की शिकायतें सुनीं और उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

विधायक डॉ. नैनवाल ने बताया कि “जन जन की सरकार” अभियान के तहत पूर्व में भी कई बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए गए थे, लेकिन जिन लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया था, उन्हें प्राथमिकता देते हुए पुनः ताड़ीखेत में शिविर लगाया गया है।

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में ही लोगों की समस्याओं का समाधान करना है, ताकि उन्हें विभागों के चक्कर न लगाने पड़ें।

उन्होंने कहा कि “प्रशासन गांव की ओर” अभियान के तहत आयोजित इन शिविरों से ग्रामीण जनता को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं और योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

इस अवसर पर तहसीलदार दीपिका आर्या, नायब तहसीलदार राजेंद्र सिंह अधिकारी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी दीप जोशी, पेशकार संतोष उपाध्याय, क्षेत्र पंचायत सदस्य विमला रावत, महेंद्र सिंह फर्त्याल, जिला महामंत्री ध्यान सिंह नेगी, मंडल अध्यक्ष मुकेश पांडेय, प्रमोद रावत, प्रकाश खाती, रमेश सिंह खनायत सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, विभागीय कार्मिक और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  हवन में दलितों की आहुति और प्रसाद वितरण, फिर भी छुआछूत का आरोप; रेखा आर्या का कांग्रेस पर निशाना

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.