देहरादून। 229 हेड कांस्टेबलों को पुलिस मुख्यालय ने नए साल की पूर्व संध्या पर नए साल का तोहफा दिया है।

इन सभी को पदोन्नत कर अपर उप निरीक्षक (एएसआई) बनाया गया है जिनमें 25 महिला कांस्टेबल भी शामिल हैं।

वर्ष 2025 में कांस्टेबल से लेकर इंस्पेक्टर पद पर रिकॉर्ड 958 पदोन्नतियां हुई हैं। डीजीपी दीपम सेठ ने बताया कि पुलिस मुख्यालय पुलिसकर्मियों के कल्याण, समयबद्ध व पारदर्शी पदोन्नति के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि समय पर पदोन्नति मिलने से न केवल जवानों का मनोबल बढ़ता है बल्कि वे दोगुने उत्साह और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित होते हैं।

वर्ष 2025 में 150 इंस्पेक्टरों की पदोन्नति हुई हैं। साथ ही 92 दरोगाओं को पदोन्नत कर इंस्पेक्टर बनाया गया है। इनके अलावा 385 एएसआई और 331 हेड कांस्टेबलों के प्रमोशन भी समय से किए गए।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड के किसानों को धामी सरकार की बड़ी राहत, फसल नुकसान पर मिलेगी दोगुनी आर्थिक मदद; तीन महीने तक बिजली बिल भुगतान स्थगित

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.