हल्द्वानी। श्री गौ रक्षा समिति द्वारा आयोजित आज के एक दिवसीय प्रतीक्षा कार्यक्रम में उपस्थित सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा सर्व सहमति से यह प्रस्ताव पारित किया गया कि गौ माता को राष्ट्र माता बनाए जाने का संकल्प जो विश्व के सबसे बड़े धर्मगुरु भगवान श्री शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी द्वारा लिया गया है।हल्द्वानी : गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग

उस संकल्प को पूर्ण समर्थन देते हुए यह प्रण लिया जाता है कि जब तक गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित नहीं किया जाता अथवा जब तक भगवान शंकराचार्य जी स्वयं आदेश नहीं देते तब तक बुद्ध पार्क हल्द्वानी में यह प्रतीक्षा यात्रा क्रमिक रूप से निरंतर चलती रहेगी।

हम बुद्ध पार्क में बैठकर प्रतीक्षा करेंगे की या तो केंद्र सरकार गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करें अथवा भगवान शंकराचार्य जी स्वयं इस प्रतीक्षा कार्यक्रम को निरस्त करने का आदेश दें तभी इस कार्यक्रम को स्थगित किया जाएगा ।

अन्यथा भविष्य में होने वाली गौ भक्तों की बैठक में प्रतीक्षा कार्यक्रम को उग्र आंदोलन में बदलने की रणनीति भी तैयार की जाएगी जिसमें धरना ,मौन व्रत, सरकारों एवं राजनीतिक दलों की बुद्धि शुद्धि के लिए यज्ञ तथा आमरण अनशन आदि की संभावनाओं पर भी विचार किया जाएगा।
समिति के संयोजक संतोष कबड़वाल ने बताया कि समिति का पंजीकरण भी किया जाएगा और समिति का विस्तार करते हुए प्रत्येक जिलों ब्लॉक एवं महानगरों में कार्यकारिणियों का गठन किया जाएगा सभी गौ भक्तों से आह्वान किया गया कि आंदोलन को समर्थन देते हुए प्रतिदिन बुद्ध पार्क में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें ।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  गिरधारी लाल साहू की गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक नहीं, हाईकोर्ट ने सरकार और शिकायतकर्ता से मांगा जवाब

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.