भीमताल। उत्तराखंड में जहा आज सभी जगह 5G इंटरनेट स्पीड और सभी काम को पेपरलेस तरीके से किया जा रहा है। वही कुछ जगह एक कॉल के लिए भी नेटवर्क नहीं है।

ऐसी ही जगह मे से एक है उत्तराखंड राज्य में नैनीताल जिले का ओखलकांडा ब्लाक का लवाड़ डोबा गोनियारों, और हरिशताल गांव ।

यहां के लोग पिछले काफी समय से खस्ता हाल नेटवर्क की समस्या से जूझ रहे है।नैनीताल : लवाड़ -डोबा, गौनियारों व हरीशताल  के लोग खस्ताहाल नेटवर्क से परेशान, जनप्रतिनिधियों पर लगाया लापरवाही का आरोप, करेंगे आंदोलन

यहा 5 साल पहले एक टावर लगा था जो BSNL 4G का था। लेकिन उसके हालात भी बहुत बुरे है।

लोगो ने बताया कि गाव के युवा पलायन कर चुके है। और गांव मे अब बस बूढ़े मां बाप रह रहे है।

जिनके लिए ये समस्या और भी गंभीर है। किसी भी स्थिति में उनको अपनो का साथ समय पर नहीं मिल पा रहा है।

गाव वालो का यह भी कहना है कि नेटवर्क की कमी से गाव वालो को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है ।

किसी भी खराब स्मेथिति  किसी से मदद ना मिल पाने के कारण गाव मे हादसे बढ़ते जा रहे है।

इस कारण गाव वाले अब इस समस्या को लेकर गुस्साए हुए है।

सभी लोगो ने ये निश्चित किया है अगर यह समस्या का 25 मार्च तक को समाधान नहीं होता है तो वो लोग बीएसएनएल ऑफिस में धरना प्रदर्शन करेंगे।

इस धरना प्रदर्शन की सरकार खुद जिम्मेदार होगी । क्योकि जनप्रतिनिधियो की तरफ कोई भी प्रतिकिर्या नहीं हो रही है। और उनकी समस्या को कोई नहीं सुन रहा है।

गांव के युवा कैलाश रुवाली ने नै “नैनीताल न्यूज़ 24” को गांव वालोंं की पीड़ा से अवगत कराया। उन्होंनेे‌ बताया कि ग्रामीण अब आर पार के आंदोलन का मन बना चूकें हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी विधानसभा से मेयर गजराज बिष्ट ने ठोकी दावेदारी, बोले—इस बार फ्रंट फुट पर करूंगा बैटिंग

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.