ब्रेकिंग न्यूज़
नंदा देवी महोत्सव के समापन पर 23 सितंबर को नैनीताल जिले के इन क्षेत्रों में स्कूल-कॉलेज रहेग बंद, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाशफर्जी स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाणपत्र से मेडिकल कॉलेज में दाखिला कराने का मामला, अभ्यर्थी के पिता समेत एजुकेशन कंसल्टेंसी संचालक गिरफ्तारश्री नन्दा देवी महोत्सव की पंचारती में उमड़ा आस्था का सैलाब, कुलपति, आईजी और केएमवीएन एमडी ने की मां नंदा-सुनंदा की आरतीयूओयू ने बढ़ाई जुलाई 2026 सत्र की प्रवेश तिथि, अब इस तारीख तक कर सकेंगे ऑनलाइन दाखिलानैनीताल नंदा देवी महोत्सव में मुख्यमंत्री ने मां नयना देवी के किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना

नैनीताल में विश्वविद्यालय परिसर के डीएसडब्ल्यू कार्यालय कार्यरत देव सिंह सेवा निवृत्त हुए

रिपोर्टर : गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। डीएसबी परिसर के डीएसडब्ल्यू कार्यालय में कार्यरत श्री देव सिंह अधिवर्षता आयु पूर्ण करने पर सेवा नीवृत हुए । देव सिंह पटवा डांगर के निवासी है ।उन्होंने 37 वर्ष की सेवा भी पूर्ण की । 

सिंह ने जंतु विज्ञान ,डीएसडब्ल्यू कार्यालय , डीन आर्ट्स सहित परीक्षा में भी योगदान किया ।डीएसडब्ल्यू कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में देव सिंह को शॉल उड़ाकर , पुष्प गुच्छ ,प्रतीक चिन्ह भेट कर उनके प्रति कृतज्ञता एवम धन्यवाद किया गया ।

डीन एग्रीकल्चर प्रो जीत राम नए कहा की ये नियम ही है की एक दिन रिटायर होना ही होता है ।

कार्यवाहक डीएसडब्ल्यू प्रो ललित तिवारी ने कहा कार्यक्रम का संचालन करते हुए उनके कार्यों एवम समर्पण की प्रशंसा की तथा उनके उत्तम स्वस्थ की कामना की ।

प्रकाश पाठक ने उनके सहयोग हेतु धन्यवाद दिया । प्रो नीता बोरा शर्मा निदेशक तथा प्रो संजय पंत नए भी उनकी सेवाओं हेतु धन्यवाद भेजा ।कार्यक्रम में हिमांशु बम ,डॉक्टर गगन होती ,डॉक्टर अशोक कुमार ,सुरेश लाल ,नंदबल्लभ पालीवाल , गजेंद्र ,दीपक बिष्ट ,वाहिद ,मैडम उप्रेती ,गोस्वामी ,गणेश कुमार , गुर्रानी, पी तिवारी,मोहन बिष्ट , आदि शामिल रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  डीएसबी परिसर छात्रसंघ चुनाव को लेकर पुलिस-प्रशासन सख्त, नियम तोड़ने पर निरस्त होगा नामांकन

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.