ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में तहसील प्रशासन की CSC सेंटरों पर छापेमारीभीमताल : ओखलकांडा में सहकारिता से जुड़े नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का भव्य अभिनंदन, 500 से अधिक प्रतिनिधियों ने लिया एकजुटता का संकल्पआउटसोर्स और ठेका कर्मचारियों का सरकार को अल्टीमेटम, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की चेतावनीनंदा महोत्सव में आस्था का अद्भुत संगम: नैनीताल में पंच आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मां नंदा के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, वीडियो…अंतर-महाविद्यालयी क्रॉस कंट्री में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, पुरुष टीम बनी चैंपियन तो महिला टीम ने हासिल किया उपविजेता स्थान

कालाढूंगी नगर पालिका में एक साल बेमिसाल कार्यक्रम का हुआ आयोजन

“एक साल बेमिसाल”: कालाढूंगी नगर पालिका अध्यक्ष रेखा कत्यूरा के कार्यकाल की उपलब्धियों का बखान

रिपोर्टर – नीरज तिवारी

कालाढूंगी। नगर पालिका के पहले कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पालिका सभागार में “एक साल बेमिसाल” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों ने शिरकत की और नगर पालिका अध्यक्ष रेखा कत्यूरा के कार्यों की सराहना करते हुए उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष रेखा कत्यूरा ने अपने संबोधन में कहा कि जन सहयोग, पूर्व अध्यक्ष पुष्कर कत्यूरा के मार्गदर्शन, अधिशासी अधिकारी, सभी सभासदों और पालिका कर्मियों के संयुक्त प्रयास से एक वर्ष के भीतर कई ऐसे विकास कार्य पूरे किए गए, जो वर्षों से लंबित पड़े थे।

उन्होंने बताया कि वार्ड संख्या 6 में सड़क निर्माण कराया गया, कानियाबैल से होकर वार्ड 6 में जंगल से आने वाले बरसाती पानी की समस्या का समाधान किया गया, शहर में हाईटेक शौचालयों का निर्माण कराया गया और बालिका इंटर कॉलेज व प्राथमिक विद्यालय के सामने लगे कूड़े के ढेर की समस्या का स्थायी समाधान किया गया है।

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में “पॉलीथिन लाओ, पैसा ले जाओ” अभियान की शुरुआत की गई है। इसके साथ ही नगर क्षेत्र में जगह-जगह वाटर कूलर लगाने का कार्य भी किया गया। ग्रामीणों के आवागमन में हो रही परेशानी को देखते हुए साप्ताहिक बाजार को एक साइड लगाने का निर्णय लिया गया, जिससे आम जनता को राहत मिली है।

पालिका अध्यक्ष ने बताया कि पशुओं की समस्या के समाधान के लिए बैलपड़ाव स्थित गौशाला से अनुबंध कार्य जारी है। इसके अलावा नगर में लाइब्रेरी, रैन बसेरा, नया पार्क और ओपन जिम बनाने का कार्य भी प्रगति पर है।

कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों ने नगर पालिका अध्यक्ष के कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी तरह विकास कार्य जारी रखने की अपेक्षा जताई।

इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष पुष्कर कत्यूरा, अधिशासी अधिकारी अभिनव कुमार, सभी सभासद तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी–नैनीताल मार्ग पर यातायात बाधित होने की सूचना पर SSP नैनीताल ने स्वयं मौके पर पहुंचकर संभाली व्यवस्था, तत्काल यातायात किया सुचारू

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.