ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल : लगातार बारिश से लबालब हुई नैनी झील, 88.5 फीट पहुंचा जलस्तर; खतरे को देखते हुए खोले गए दोनों गेट, लगातार छोड़ा जा रहा पानीनैनीताल में मानसून का कहर: कृष्णापुर में मकान की नींव खिसकी, कभी भी गिर सकता है घर; 53 सड़कें बंद, जनजीवन अस्त-व्यस्तहल्द्वानी : किसान नरेंद्र सिंह मेहरा को केंद्र सरकार ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, राष्ट्रीय पुरस्कार चयन समिति में हुए नामितभीमताल में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया दौरा, पीड़ितों को बांटी राहत सामग्रीहल्द्वानी में Instagram पर ‘पैरा स्पेशल फोर्स का मेजर’ बनकर घूम रहा था युवक, फौजी वर्दी और फर्जी Army ID का किया इस्तेमाल; AI से बनाई मॉर्फ्ड फोटो, एसएसपी मंजूनाथ टी सी ने किया पर्दाफाश

 पुलिस ऑपरेशन स्माईल टीम ने ऑपरेशन स्माईल अभियान के दौरान 110 गुमशुदाओं को परिजनों से मिलाया, डीजीपी उत्तराखंड ने किया सम्मानित।

उत्तराखंड पुलिस द्वारा प्रदेश में गुमशुदाओं की तलाश एवम् पुनर्वास हेतु माह सितंबर 2023 से 02 माह हेतु ” ऑपरेशन स्माईल” अभियान चलाया गया। अभियान में सार्थक परिणाम हासिल करने के लिए प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल द्वारा जनपद स्तर पर  नितिन लोहनी, सीओ ऑपरेशन को अभियान का नोडल अधिकारी नियुक्त कर उनके पर्यवेक्षण में 04 तलाश टीमें गठित की गई।

नोडल अधिकारी ऑपरेशन स्माईल द्वारा जनपद से गुमशुदाओं का डाटा तैयार कराकर गठित टीमों को सर्किलवार टास्क आवंटित किए गए। टीमों द्वारा गुमशुदाओं की संभावित स्थलों में खोजबीन की गई।

आसपास के लोगों से पूछताछ कर गुमशुदाओ की लोकेशन ज्ञात करके राज्य व बाहरी राज्यों के अलग अलग स्थानों से कुल 110 गुमशुदाओं को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। नैनीताल पुलिस के सार्थक प्रयासों से अनेकों परिवारों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई।

डीजीपी, अशोक कुमार, द्वारा ऑपरेशन स्माईल अभियान में सार्थक परिणाम हासिल करने पर नैनीताल पुलिस ऑपरेशन स्माइल टीम को सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें :  डीएसबी परिसर में कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत व परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा का सम्मान

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.