ब्रेकिंग न्यूज़
देवीधुरा की ऐतिहासिक बग्वाल में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, मां वाराही देवी से प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामनाप्रो. वाई. पी. एस. पांगती की स्मृति में आठवां स्मृति व्याख्यान आयोजित, ‘बॉटनी एंड द बिगिनर’ विषय पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचारनैनीताल में तेल चोरों का आतंक: खड़ी मोटरसाइकिल से फिर चोरी हुआ पेट्रोल, CCTV में बाइक सवार दो संदिग्ध कैदमुख्यमंत्री धामी का शनिवार को नैनीताल दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवादनैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

ज्योलिकोट गाजा क्षेत्र में डायरिया का प्रकोप, ब्लॉक प्रमुख डॉo हरीश सिंह बिष्ट एक्शन मोड में स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर

भीमताल। ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश सिंह बिष्ट के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की दो टीमें ज्योलिकोट और बेलुवाखान पहुंचीं, पानी व ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजे गए

भीमताल। भीमताल, ज्योलिकोट और गाजा क्षेत्र में डायरिया व वायरल बीमारी फैलने की सूचना के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश सिंह बिष्ट के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की दो अलग-अलग टीमें ज्योलिकोट और बेलुवाखान पहुंचीं और 90 से अधिक प्रभावित ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर उपचार शुरू किया।

ग्रामीण क्षेत्रों में मौसमी बदलाव, दूषित पेयजल और वायरल संक्रमण की आशंका को देखते हुए ब्लॉक प्रमुख ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके की जानकारी ली। उन्होंने बीमारी के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए डायरिया, मलेरिया और टाइफाइड की जांच हेतु मरीजों के ब्लड सैंपल तथा क्षेत्र के पेयजल स्रोतों के पानी के नमूने लैब भेजने के निर्देश दिए।

डॉ. हरीश सिंह बिष्ट ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर स्वयं दवा लेने के बजाय नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र या मौके पर तैनात स्वास्थ्य विभाग की टीम से तुरंत संपर्क करें।

इस दौरान ग्राम प्रधान डॉ. बबीता मनराल, हरगोविंद रावत, नवल कुमार, मनोज बरगली, कैलाश जोशी, योगेश बोरा, इंदर नेगी, स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक एवं अधिकारी तथा जल संस्थान के अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में छह बच्चों की मां 22 साल के युवक संग लापता, पति ने लगाए गहने और नकदी ले जाने के आरोप

You missed

error: Content is protected !!