हल्द्वानी। कांग्रेस कार्यालय “स्वराज आश्रम “में कांग्रेस सेवादल की एक बैठक में संगठन के नियमित कार्यक्रमों तथा विगत स्थानीय निकाय चुनावों में कांग्रेस के प्रदर्शन व क्षेत्रीय जन समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया।

जिसके अंतर्गत सेवादल के बरिष्ठ पदाधिकारियों प्रदेश उपाध्यक्ष व कुंमाऊ मंडल प्रभारी राजेन्द्र चन्द्र दुर्गापाल तथा प्रदेश प्रशिक्षक भगवती बिष्ट ने संगठन के कार्यकर्ताओं से विस्तार से चर्चा की तथा हर पहलू को बिन्दुवार रिकार्ड किया।

इस बैठक में सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कुंमाऊ मंडल प्रभारी राजेन्द्र चन्द्र दुर्गापाल ने कहा कि हमें निराशाजनक परिणामों से हतोत्साहित हुए बगैर इनसे सबक लेना है और भविष्य में जन जन के बीच जाकर जनहित के क्षेत्रीय मुद्दों तथा जनसमस्याओं पर सरकारों को निराकरण के लिए मांग करते रहना है।

साथ साथ संगठनात्मक नियमित क्रिया-कलापों को सक्रिय करते हुए सेवादल में समाजसेवी स्वस्थ युवाओं को जोड़कर प्रशिक्षण दिलाना है। क्यों कि सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी भाई देसाई,प्रदेश प्रभारी विष्णु शर्मा तथा प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित के निर्देशानुसार निकट भविष्य में कांग्रेस सेवादल उत्तराखंड राज्य के दोनों मंडलों में प्रादेशिक स्तर के एक एक कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने जा रहा।

इसकी रूपरेखा तैयार करने के लिए आगामी 28 फरवरी को हल्द्वानी में एक बैठक आयोजित की जायेगी। जिसमें भाग लेने के लिए प्रदेश प्रभारी विष्णु शर्मा भी हल्द्वानी आ रहे हैं।

इस अवसर पर आज बैठक में कुंमाऊ मंडल प्रभारी राजेन्द्र चन्द्र दुर्गापाल,प्रदेश प्रशिक्षक भगवती बिष्ट, महानगर अध्यक्ष इंद्र सिंह बिष्ट,जिलाध्यक्ष मनोज दानू, कांग्रेस कमेटी पदाधिकारी प्रेम चौधरी, कांग्रेस कार्यालय सचिव ताहिर हुसैन, ललित चन्द्र,वार्ड अध्यक्ष सोनू अंसारी,अब्दुल रहमान, मोनिश, कांग्रेस उपाध्यक्ष भुवन दरम्वाल, मनोज , रहमान, गोकर्ण सिंह बिष्ट,गोपाल आदि ने भागीदारी की।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  पूर्व सभासद एवं अधिवक्ता पिछले 15 दिनों से लापता, मां ने पुत्र को जल्द तलाशने की लगाई गुहार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.