ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा भूमि कानून में संशोधन विधेयक को ध्वनिमत से पारित किए जाने का जश्न धूमधाम से मनाया।

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। उत्तराखंड विधानसभा ने भूमि कानून (उत्तर प्रदेश जमींदारी उन्मूलन एवं भूमि व्यवस्था अधिनियम, 1950) में संशोधन विधेयक को ध्वनिमत से पारित किया। इस संशोधन का उद्देश्य राज्य में भूमि की अंधाधुंध खरीद-फरोख्त पर रोक लगाना और भूमि प्रबंधन को बेहतर बनाना है। नैनीताल : भाजपा कार्यकर्ताओं ने भूमि कानून में संशोधन किए जाने का मनाया जश्न

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस निर्णय को प्रदेश में भूमि सुधारों की नींव बताते हुए कहा कि इससे भू-माफियाओं पर लगाम लगेगी और प्रदेश के मूल स्वरूप को बनाए रखने में मदद मिलेगी। 

 नैनीताल में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा भूमि कानून में संशोधन विधेयक को ध्वनिमत से पारित किए जाने का जश्न धूमधाम से मनाया।

नैनीताल स्थित रामलीला ग्राउंड में कार्यकर्ता एकत्र होकर आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट ने कहा

राज्य में बाहरी लोगों द्वारा भूमि की अंधाधुंध खरीद-फरोख्त पर रोक लगने के साथ बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिल सकेगा। इस दौरान मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, अरविंद सिंह पडियार,विक्रम सिंह रावत, सभासद गजाला कमाल, सभासद भगवत सिंह रावत, भूपेंद्र सिंह बिष्ट, मोहित लाल साह,आशीष बजाज,लाल सिंह बिष्ट,संतोष कुमार,मनोज कुमार,विकाश जोशी, शैलेन्द्र सिंह बिष्ट,कैलाश मिश्रा, विक्रम सिंह राठौर,गिरीश भट्ट, आशु बोरा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे

यह भी पढ़ें :  रक्षाबंधन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, हल्द्वानी-रामनगर में मिठाई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.