ब्रेकिंग न्यूज़

मानसून से पहले रकसिया और कलसिया नाला सहित आपदा ग्रस्त इलाकों में व्यवस्थाएं होंगी दुरूस्त

हल्द्वानी। हर बार मानसून में रकसिया, कलसिया, देवखडी नाला सहित नंधौर नदी कहर बरपाती हैं इस बार जिला प्रशासन ने इन संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हीकरण कर इनका बरसात में पानी की निकासी को लेकर पूरा प्लान तैयार किया है ताकि बरसात में ये नाले और न दी किसी प्रकार का कहर न बरपाएं।

सिंचाई विभाग और राजस्व विभाग की टीम इन क्ष्रेत्रों का विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर डीएम को सौंपेंगे। आपको बता दें कि पिछली बार मानसून सत्र में इन नालों ने कहर बरपाया था और नालों के किनारे बसी आबादी को विस्थापित करना पड़ा था और अवैध मकानों का भी चिन्हीकरण किया गया था।

एक बार फिर अब इन नालों के प्रापर मैनेजमेंट की बात चल निकली है देखना होगा कि इस बार प्रशासन का यह कदम कितना प्रभावी होता है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री धामी का नैनीताल दौरा आज, श्री नयना देवी मंदिर में नंदा देवी महोत्सव में करेंगे शिरकत

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.