पहाड़ी आर्मी संगठन की बैठक में मिशन 2027 पर हुआ मंथन, कई बुद्धिजीवियों ने ग्रहण की संगठन की सदस्यता

हल्द्वानी । पहाड़ी आर्मी संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 7 जून को एक जिला सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन के दौरान नवचयनित कार्यकारिणी एवं पदाधिकारियों का सम्मान किया जाएगा तथा उन्हें संगठन की जिम्मेदारियां औपचारिक रूप से सौंपी जाएंगी।

बैठक में संगठन के विस्तार और आगामी रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान समाज के कई बुद्धिजीवी एवं जागरूक नागरिकों ने पहाड़ी आर्मी की सदस्यता ग्रहण कर संगठन को अपना समर्थन दिया।

संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मिशन 2027 को लेकर व्यापक मंथन किया तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि पहाड़ी समाज के हितों, अधिकारों और विकास के लिए संगठन निरंतर कार्य करता रहेगा।

बैठक में पहाड़ी आर्मी के सभी पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  दिनदहाड़े फिल्मी अंदाज में युवक का अपहरण, बैंक के सामने बेरहमी से पीटा; बोलेरो सवार छह युवकों ने वारदात को दिया अंजाम

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.