हल्द्वानी।  स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने रविवार को डीएनबी कॉम्प्लेक्स, मुखानी में डा. उषा पैथलैब का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं स्थानीय सांसद अजय भट्ट विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए डा. नीलांबर भट्ट ने बताया कि इस पैथलैब का उद्देश्य आमजन को उच्च गुणवत्ता की जांच सुविधाएं किफायती दरों पर उपलब्ध कराना है।

साथ ही मजदूर, निर्बल और असहाय वर्ग के मरीजों के लिए जांच दरों में विशेष छूट का भी प्रावधान रखा गया है।

उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी डा. उषा भट्ट, जो हाल ही में एस.एस. जीना बेस अस्पताल, हल्द्वानी से सेवानिवृत्त हुई हैं, अपने अनुभव और सेवाभाव से अब समाज के प्रति और अधिक योगदान देने के लिए तत्पर हैं।

स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने शुभारंभ अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि हर नागरिक को उसके नजदीक ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ हों।

निजी चिकित्सक और लैब संचालक जब सेवा भाव से कार्य करते हैं तो यह सरकार की योजनाओं को और प्रभावी बनाता है। डा. भट्ट दंपति का यह प्रयास सराहनीय है।

डा. नीलांबर भट्ट और डा. उषा भट्ट जैसे अनुभवी चिकित्सक समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। आज के युग में जब स्वास्थ्य सेवाएं महंगी होती जा रही हैं, ऐसे में यह पैथलैब आमजन के लिए राहत साबित होगी।

सांसद अजय भट्ट ने कहा कि डा. नीलांबर भट्ट लंबे समय से चिकित्सा क्षेत्र में समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं। डा. उषा पैथलैब का शुभारंभ हल्द्वानी शहर ही नहीं, बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए भी बड़ी राहत साबित होगा। 

उल्लेखनीय है कि डा. नीलांबर भट्ट महानगर के वरिष्ठ एवं लोकप्रिय चिकित्सकों में गिने जाते हैं। मधुमेह रोग विशेषज्ञ के रूप में उन्होंने वर्षों से मरीजों का उपचार कर विश्वास अर्जित किया है। सौम्य स्वभाव और मरीजों के प्रति समर्पण के कारण वे समाज में विशेष पहचान रखते हैं।

इस अवसर पर मेयर गजराज बिष्ट. मंडी परिषद के अध्यक्ष अनिल डब्बू, एनएचएम उपाध्यक्ष सुरेश भट्ट,भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, तरुण बंसल, मदन फर्तियाल, प्रदीप बिष्ट. राहुल झींगरन, ए पी बाजपेई, विधायक बंशीधर भगत के अलावा डॉ पी सी फुलेरिया, डॉ धीरेन्द्र बनकोटी, डॉ संजय सिंह,मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरीश पंत , डॉ अनवर , डॉ सुबोध गुरुरानी, डॉ उपेंद्र ओली, डॉ कुसुम ओली, एच डी भट्ट , शरद ,दीपक चन्द्रा, खुशी, चंद्रकला, काजल के अलावा तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल का प्रतिबंध, तंबाकू और निकोटीन युक्त उत्पादों की बिक्री पर भी रोक
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.