नैनीताल जिले के भीमताल विधानसभा के हरीश ताल  क्षेत्र में दो हाथी दिखने से ग्रामीण दहशत में आये

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

 नैनीताल। पहाड़ी क्षेत्रों में हाथियों का मैदानों से पहाड़ों पर चढ़ने का क्रम बढ़ते जा रहा है इससे पहले पापड़ी और बोहरा गांव में जंगली हाथियों का झुंड देखे गए थे।

जिससे ग्रामीणों पर हड़कंप मच गया था। आज भी भीमताल के समीप हरीशताल तक दो हाथी पहुंचने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। बाघ के बाद हाथियों का पहाड़ चढ़ना ग्रामीणों के लिए खतरे का सबक बनते जा रहा है।

       नैनीताल जिले में भीमताल से लगे ओखला कड़ा क्षेत्र में पड़ने वाले हरीशताल में दो हाथी दिखने से ग्रामीण दहशत में आ गए। पहाड़ी क्षेत्र में हाथी बहुत कम ही आया करते थे।

पिछले कुछ समय से उनके व्यवहार में बदलाव आया और हाथी ज्युलिकोट के चोपड़ा और बल्दियाखान के देवीधुरा जैसे पहाड़ी क्षेत्रों में दस्तक देने लगे। आज हरीशताल में हाथी दिखे तो ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी।

हाथी गांव के नजदीक बने मंदिर के पास दिखाई दिए। ग्रामीणों ने बताया कि दो हाथी दिन के समय उनके गांव की तरफ आए लेकिन को नुकसान नहीं किया।

उन्होंने आशंका जताई है कि अपने व्यवहार के अनुरूप हाथी कहीं गांव के घरों और खेतों को नुकसान न पहुंचाए, इसलिए इन्हें वापस मैदानों को खदेड़ने जरूरी है। वीडियो में हाथी चरते हुए नजर आ रहे हैं।

       आपको बता दें कि इन क्षेत्रों में मैदानों से चढ़कर कॉर्बेट के बाघ भी अक्सर दिखाई देते हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  वीकेंड पर नैनीताल में पर्यटकों-श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब, सड़कों पर उतरी नैनीताल पुलिस; एसएसपी ने संभाली यातायात व्यवस्था

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.