23 साल बाद भी कुमाऊं द्वार ‘पर्यटन नगरी’ भीमताल को नहीं मिला अपना ‘रोडवेज बस अड्डा’, नगरवासी सालों से लगाए बैठे हैं आश

भीमताल। बेरोजगार संघ अध्यक्ष सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चंद्र बृजवासी अब तक कई बार परिवहन मंत्री सहित राज्य के कई माननीयों को दे चुके हैं ज्ञापन

राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को नगर क्षेत्र भीमताल में रोडवेज बस स्टेशन निर्माण कार्य की शुरुआत कराने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता बेरोजगार संघ अध्यक्ष बृजवासी ने एसडीएम नैनीताल प्रमोद कुमार द्वारा ज्ञापन भिजवाया

भीमताल कुमाऊं द्वार आज दिनों-दिन पर्यटन नगरी में अपनी अहम भूमिका निभा रहा है साथ ही भीमताल शिक्षण संस्थानों के ‘हब’ के रूप में भी अपनी विशेष पहचान बना रहा है।

यहाँ कई हजारों की संख्या में अन्य राज्यों के बच्चे आकर शिक्षा लेते हैं इसके अलावा भीमताल अपने आस-पास पैराग्लाइडिंग हब, वॉटर स्पोर्ट्स हब, अडवेंचर हब और अन्य कई पर्यटन स्थलों एवं धार्मिक स्थलों को अपने साथ जोड़ा हुआ है।

हर वर्ष कई लाखों की संख्या में पर्यटक देश-विदेश से भीमताल पहुँचतें है और यहां के प्राकृतिक सौंदर्य का लुफ्त उठाते हैं लेकिन ‘अथिति देवो भवः’ की परम्परा निभाने वाले पर्यटन नगरी भीमताल के वासींदा पर्यटकों के रोड वेज बस स्टैंड इधर-किधर है पूछने पर हर बार शर्मिंदगी उठाते हैं।

जबकि उत्तराखंड राज्य बनने से पूर्व ‘उत्तर प्रदेश सरकार’ ने भीमताल डाठ पर कुमाऊं द्वार नगर भीमताल वासियों के लिए रोडवेज का टिकट काउंटर बनाया था और लोगों को स्टैंड की सुविधा दी थी जो राज्य बनने के समय से हटा दी गयी, तब से अब तक न जानें भीमताल वासियों ने कितनी बार शासन-प्रशासन से भीमताल में रोडवेज बस स्टैंड खुलवाने की मांग की है।

आज भीमताल नगर परिसीमन के उपरांत लगभग अपने ‘भौगोलिक क्षेत्र’ में 14.57 वर्ग किमी. की बढ़ोत्तरी कर चुका है साथ ही भीमताल नगर के एक छोर सातताल से दूसरी छोर नौकुचियाताल तक फैल चुका है।

जानकारी के मुताबिक नगर की जनसंख्या करीब 18000 से भी पार चुकी है किन्तु नगर वासियों को इतने बड़े भू-भाग में एक छोटा सा रोडवेज का बस अड्डा अब तक नसीब नहीं हुआ।

आज भी यात्री-यात्रा के लिए घंटो ‘धूप व बरसात’ में रोड किनारे खड़े होकर बसों का इंतजार करते हैं।

भीमताल विधानसभा क्षेत्र के बेरोजगार संघ अध्यक्ष सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चंद्र बृजवासी ने बताया कि उनके द्वारा पूर्व में निम्न स्तर से लेकर उच्‍च स्तर तक शासन-प्रशासन दोनों के प्रतिनिधियों से बारी-बारी से भीमताल में रोड वेज बस अड्डा खुलवाने की माँग रखी गयी।

जमीन का चयन न होने का हवाला देकर भीमताल की मुख्य माँग को अब तक अनदेखा किया गया है जिसका परिणाम पूरे नगर को प्रत्यक्ष भुगतना पड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि एक पत्र के जवाब में ‘परिवहन विभाग’ खुद कह चुका है कि भीमताल में रोड वेज बस स्टैंड की माँग ‘नीतिगत विषय’ है, साथ में जिला प्रशासन पहले जमीन न होने की बात कहता था, किन्तु बाद में जमीन का चयन किए जाने का जिक्र भी करता है।

दर्जनों पत्रों का पत्राचार करने के उपरांत 2 बार परिवहन सचिव ने क्षेत्र का दौरा किया, किंतु स्थापना निर्माण कार्यवाही की शुरुआत तक नहीं हुई।23 साल बाद भी पर्यटन नगरी भीमताल को नहीं मिला अपना ‘रोडवेज बस अड्डा’

बेरोजगार संघ अध्यक्ष बृजवासी ने पुनः आज नैनीताल एसडीएम प्रमोद कुमार द्वारा राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भिजवाया और शीघ्र धरातल पर निर्माण कार्य की शुरुआत कराने की माँग उठाई है, आशा है राज्य सरकार शीघ्र ही भीमताल में रोड वेज बस अड्डा खोलने पर काम करेगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  विकास पुरुष स्व. नारायण दत्त तिवारी को पुण्यतिथि एवं जयंती पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि,रुद्रपुर चौक पर पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हरीश पनेरू सहित गणमान्य लोगों ने किया माल्यार्पण

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.