हल्द्वानी।   कैम्प कार्यालय में आयुक्त दीपक रावत ने शनिवार को जनसुनवाई कर मौके पर शिकायतों का समाधान किया।

जन शिकायतों में अधिकांश शिकायतें, भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद व अतिक्रमण, सड़क, ब्याज में धनराशि देना आदि से सम्बन्धित आई।हल्द्वानी में ब्याज माफिया व जमीन माफिया सक्रिय, आयुक्त ने लोगों से की अपील

 कई वर्षों से लम्बित भूमि विवाद की समस्याओं में धनराशि व भूमि वापस मिलने पर कुछ लोगों द्वारा आयुक्त का आभार व्यक्त किया। 

      जनसुनवाई में आयुक्त ने कहा कि लोगों द्वारा ब्याज पर पैसा दिया जा रहा है जो कानूनी अपराध है जिन लोगों के पास साहूकारा लाईसेंस मिला है वो इस कार्य को कर सकते हैं। उन्होंने कहा ब्याज देने वाला सम्बन्धित से ब्लैंक चैक ले लेता है और उसमें धनराशि भी नही भरता है जो अनुचित है।

   जनसुनवाई में काफी समस्या विद्युत लाईन शिफ्टिंग के सम्बन्ध में आने पर आयुक्त ने आम जनता से अपील की है कि भवन निर्माण हेतु जो भूमि क्रय की जाती है यह सुनिश्चित कर लें कि भूमि में हाईटेंशन विद्युत लाईन तो नही जा रही है उस भूमि को क्रय ना की जाए।

    जनसुनवाई में ममता निवासी हल्द्वानी ने चन्द्रभान से 24 हजार की धनराशि ब्याज पर ली थी जिसके एवज मे चन्द्रभान ने दो ब्लैंक चैक लिऐ थे।

ममता द्वारा 28 हजार की धनराशि चन्द्रभान को वापस कर दी थी लेकिन चन्द्रभान ने 56 हजार की मांग की थी।

आयुक्त ने दोनो पक्षों को तलब कर चन्द्रभान से दो ब्लैंक चैक ममता को वापस दिलाया और चन्द्रभान से कहा कि भविष्य में ब्याजखोरी में लिप्त पाये जाने कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

   जनसुनवाई में रामपुर रोड वृन्दावन विहार कालोनी वासियों द्वारा बताया कि गया कि उनके द्वारा वर्ष 2011 में कालोनी में प्लाट क्रय कर भवन निर्माण कर लिया है लेकिन कालोनी स्वामी द्वारा कालोनी मे बडे-बडे गोदाम बना दिये है।

जिसमें सिमेन्ट,केमिकल आदि रखा जाता है कालोनी मे बडे ट्रकों के वाहनों के आवागमन से कालोनी वासियों को दुर्घटना की सम्भवना बनी रहती है।

कालोनी वासियों ने गोदाम का संचालन बन्द कराने की मांग की। जिस आयुक्त ने उपजिलाधिकारी को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

  जनसुनवाई में फड एवं ठेला व्यवसायी द्वारा आयुक्त को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में व्यवसायी ने बताया कि उनका रोजगार बन्द हो गया है और परिवार के भरण पोषण में काफी परेशानी आ रही है।

जिस आयुक्त ने कहा कि ठेला एवं फड़ में मादक पदार्थ सामग्री कतई ना बेची जाए। उन्होंने कहा जाचं के उपरान्त ही कार्यवाही की जायेगी।

 जनसुनवाई मे गीता देवी धानमिल ने बताया कि जमीन खरीदी थी लेकिन भूस्वामी द्वारा रजिस्ट्रीय नही की जा रही है एक लाख की धनराशि दे दी गई। आयुक्त ने दोनो पक्षों आगामी जनसुनवाई मे साक्षय के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिये।

सुरेन्द्र निवासी हल्द्वानी ने पारिवारिक समस्या से अवगत कराया। दयाशंकर निवासी किच्छा ने कहा ग्राम बरा मे पटटे की भूमि का विनयमितीकरण कराने,जगदीश चन्द्र निवासी गैबुआ ने भूमि विवाद सुलझाने, डुंगर ढोलगाई निवासी हल्द्वानी ने चोरगलिया में भूमि क्रय की थी लेकिन भूमि का पैमाइश कम होने की शिकायत की।

जनसुनवाई में आयुक्त द्वारा अधिकांश शिकायतों का मौके पर समाधान किया शेष समस्याओं हेतु दोनो पक्षों को साक्ष्य के साथ आगामी जनसुनवाई में उपस्थित होने के निर्देश दिये। 

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 24 अक्टूबर 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.