घोगा नदी में तेज बहाव के चलते पिता पुत्र नदी में बहे ,पिता का शव ग्रामीणों द्वारा नदी से बरामद, बेटे का नहीं चला कोई पता ,सर्च अभियान जारी 
बाजपुर। अकील अहमद पुत्र जमील अहमद इनका एकलौता पुत्र पांच बहनों का दिव्यांग भाई कामिल अपने पिता अकील अहमद के साथ खेतों की तरफ पाॅपोलर के पेड़ नदी किनार देख रहा था कि इसी बीच पैर फिसलने के कारण कामिल नदी में गिर गया, पानी में कुछ गिरने की आवाज सुन पिता उसे देखने के लिए दौड़े और वह भी नदी में कूद गए लेकिन बह भी पानी के बहाव में बहते चले गए।

घटना की सूचना जैसे ही ग्रामीणों को मिली तो गांव के तैराक युवकों द्वारा बड़ी मशक्कत के बाद अकील अहमद को बाहर निकला गया, लेकिन जब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। इकलौते बेटे कामिल की अभी भी खोज जारी है।

सूचना पर आई एसडीआरएफ की टीम लगातार सर्च अभियान चला रही है। सूचना पर पहुंचे भाजपा नेता राजेश कुमार ने एसडीएम के समक्ष विषय रखा साथ ही नैनीताल लोकसभा के सांसद अजय भट्ट को पीड़ित परिवार की माली हालत के बारे में बताया गया।

बही सांसद अजय भट्ट ने पीड़ित परिवार के मुखिया जाकिर से वार्ता कर घटना का संज्ञान लिया तत्पश्चात जिलाधिकारी से वार्ता कर पीड़ित परिवार को हर प्रकार कि यथा संभव मदद देने का भरोसा दिलाया। मौके पर पहुंची उप जिलाधिकारी डां अमृता शर्मा ने पीड़ित के परिजनों को ढांढस बंधाया।

मौके पर एस एस आई विनोद फर्त्याल, चौकी प्रभारी रमेश चंद्र बेलवाल,ग्राम प्रधान पति सोनू मोहम्मद रफी ,जुनेद आलम गजेंद्र सिंह राकेश प्रधान कुलदीप शर्मा बिलात अली एडवोकेट राजेश पांडे,गुलवेज, डॉ अहमद, जाकिर अली, शकील सहित सैकड़ो ग्रामीण रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी के होटल में युवक की संदिग्ध मौत, महिला मित्र के साथ ठहरा था; पुलिस कर रही पूछताछ
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.