ब्रेकिंग न्यूज़

रामनगर। छेड़छाड़ से तंग आकर भाजपा नेत्री की बेटी ने मंगलवार को घर में फांसी लगाकर जान दे दी। आठवीं की छात्रा को आरोपी युवक कई दिन से परेशान कर रहे थे। घटना वाले दिन भी उन्होंने घर में घुसकर छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश की और उसकी अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी थी।

पुलिस जांच के नाम पर देर रात तक इस मामले में एफआईआर दर्ज करने से कन्नी काटती रही। एसपी राजेश द्विवेदी का कहना है कि मामला छेड़छाड़ का नहीं बल्कि प्रेमप्रसंग का है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के हाइडिल कॉलोनी निवासी सविता सक्सेना भाजपा महिला मोर्चा में जिला महामंत्री हैं। तहरीर के मुताबिक, उनकी बेटी खुशी (13) आठवीं की छात्रा थी। स्कूल आते-जाते समय उस पर कुछ मनचले फब्तियां कसते थे।

आरोपियों के अभिभावकों से की तो सुधरने के बजाय उन्होंने उनकी बेटी की तस्वीरें एडिट कर सोशल साइट्स पर अपलोड कर दीं। दोबारा शिकायत करने पर आरोपियों के परिजनों और रिश्तेदारों ने मंगलवार सुबह इस थाने में जाकर तहरीर दी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कुमाऊं में पुस्तैनी जमीन के विवाद में खूनी खेल, भाई ने की भाई की हत्या

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.