सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है?

वीडियो वायरल होने के बाद लोगों के बीच यह चर्चा का विषय बन गया है कि आखिर गाड़ी अस्पताल में कैसे घुस सकता है? आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है?

दरअसल, यह वीडियो ऋषिकेश के एम्स अस्पताल का है, जिसमें एक आरोपी को पकड़कर फिल्मी अंदाज में उत्तराखंड पुलिस की बोलेरो गाड़ी में अस्पताल के अंदर से लाया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, वह एम्स में एक डॉक्टर से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी है, जिसे पुलिस सुरक्षा में अस्पताल से बाहर लाया गया था।

जानकारी के मुताबिक, 19 मई को एम्स ऋषिकेष के ऑपरेशन थिएटर में सर्जरी चल रही थी, उसी दौरान सर्जरी विभाग में तैनात महिला डॉक्टर के नर्सिंग ऑफिसर सतीश कुमार ने उनके साथ छेड़छाड़ कर दी थी।

इस घटना के बाद अस्पताल के डॉक्टरों ने विरोध प्रदर्शन किया आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे. एम्स के डॉक्टरों ने डीन का दफ्तर घेर कर प्रदर्शन किया।

शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने अस्पताल पहुंची।

इसी दौरान उन्हें फिल्मी अंदाज में गिरफ्तार किया गया है. जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो वायरल होने के बाद लोग कई तरह के सवाल उठाने लगे हैं।अब वीडियो देखते हैं कि आखिर बवाल का पूरा जड़ क्या है?

Advertisement
यह भी पढ़ें :  बादलों के बीच चांद से लुका-छिपी, सुहागिनों ने पूजा कर मांगी पति की लंबी उम्र की कामना

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.