ब्रेकिंग न्यूज़
जयपुर में कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रियांशु का शानदार प्रदर्शन, आर्टिस्टिक सोलो ट्रेडिशनल इवेंट में हासिल किया प्रथम स्थाननैनीताल : कुमाऊं विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट को भारत गौरव पुरस्कार 2026 मिलने पर कूटा ने दी बधाईनैनीताल : डीएसबी परिसर में छात्र राजनीति के बीच मानवता की मिसाल, गंभीर मरीज के लिए छात्र नेता ने किया रक्तदानपिथौरागढ़ में तीसरे दिन भी बारिश का कहर: चीन सीमा से संपर्क चौथे दिन भी कटा, कई प्रमुख सड़कें बंद, जनजीवन अस्त-व्यस्तदर्दनाक सड़क हादसा: ड्यूटी पर जा रहे कर्मचारी को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

किचन निर्माण के डिजाइन को लेकर धारानौला क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच लड़ाई सड़क पर उतर आयी 

पति का कॉलर खींचा और नाखून से नोचा डाला, मामला पहुंचा थाने, पत्नी और साले के खिलाफ  मुकदमा दर्ज

अल्मोड़ा। धारानौला में  पति-पत्नी का इतना झगड़ा हुआ कि वह थाने तक पहुंच गया। पीड़ित पति की रिपोर्ट पर पुलिस ने उसकी पत्नी और साले के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर दिया है।

धारानौला क्षेत्र पति-पत्नी के बीच लड़ाई सड़क पर उतर गई। पीड़ित पति पंकज कुमार ने थाने में अपनी पत्नी स्वेती दत्त और साले अमित दत्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

पीड़ित पंकज कुमार ने बताया कि बीती रात खाना खाते वक्त मेरी और मेरी पत्नी स्वेती दत्त से किचन निर्माण के डिजाइन को लेकर बहस हो गई।

बहस के दौरान मेरी पत्नी ने गुस्से में आकर मेरी टी शर्ट का कॉलर से खींचकर फाड़ दिया।

जब मेरी मां ने उसे रोका तो मेरी पत्नी ने मेरी मां के दाहिने हाथ को नाखून से नोंच दिया और पास में पड़े जूते चप्पलों को हमारे ऊपर फेंकने लगी। इसके बाद मेरी पत्नी गुस्से में अपना फोन लेकर घर से बाहर चली गई।

रात करीब सवा नौ बजे मुझे मेरी पत्नी के भाई अमित दत्त का फोन आया। जब फोन नहीं उठा तो मोबाइल के व्हाट्सएप नंबर पर गाली-गलौज भरे मैसेज करने लगा। थोड़ी देर बार धारानौला चौकी से फोन आया।

उन्होंने कहा कि आपकी पत्नी यहां आई है आप भी आ जाएं। वहां मेरी पत्नी, मेरी सास, मेरे ससुर, मेरी साली पूजा और उसका पति पहुंचे हुए थे। चौकी पर भी पत्नी ने अभद्रता की।

पुलिस वालों ने भी पत्नी को समझाया, लेकिन वह मायके चले गई। इसके बाद मेरी पत्नी के भाई अमित दत्त ने मुझे व्हाट्सएप पर दोबारा मैसेज किया कि अच्छा ठीक है।

15 लाख डाल दूंगा दो-तीन दिन में परेशान मत करना। इससे ज्यादा दहेज नहीं दे पाएंगे। उन्होंने बताया कि मेरा विवाह 26 नवंबर 2018 हुआ। दहेज और घरेलू हिंसा के मामले में मेरी पत्नी मुझे फंसाना चाहती है।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 5 सितंबर2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.