ब्रेकिंग न्यूज़
जयपुर में कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रियांशु का शानदार प्रदर्शन, आर्टिस्टिक सोलो ट्रेडिशनल इवेंट में हासिल किया प्रथम स्थाननैनीताल : कुमाऊं विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट को भारत गौरव पुरस्कार 2026 मिलने पर कूटा ने दी बधाईनैनीताल : डीएसबी परिसर में छात्र राजनीति के बीच मानवता की मिसाल, गंभीर मरीज के लिए छात्र नेता ने किया रक्तदानपिथौरागढ़ में तीसरे दिन भी बारिश का कहर: चीन सीमा से संपर्क चौथे दिन भी कटा, कई प्रमुख सड़कें बंद, जनजीवन अस्त-व्यस्तदर्दनाक सड़क हादसा: ड्यूटी पर जा रहे कर्मचारी को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक कपल का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इसमें दिखाया गया है कि एक शख्स ऑफिस से घर लौटता है।

वह अपना हेलमेट उतारने ही वाला था कि पत्नी बुरी तरह उस पर टूट पड़ती है।

इसके बाद तो महिला ऐसे ताबड़तोड़ लात-घूंसे बरसाती है कि पूछिए ही मत. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स पूरे समय चुपचाप मार सहते रहता है.

@cctvidiots एक्स हैंडल से वीडियो शेयर कर यूजर ने लिखा है, ’14 घंटे की शिफ्ट करने के बाद पति दफ्तर से घर लौटता है. चूंकि वो कचरा बाहर निकालना भूल गया था, इससे नाराज पत्नी ने उसकी जमकर पिटाई कर दी।

‘ वीडियो को गौर से देखने पर पता चलता है कि सीसीटीवी फुटेज पिछले साल 29 जनवरी का है. मतलब, घटना उसी दिन की है. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह वीडियो कहां का है।

सोशल साइट एक्स पर शेयर हुए 20 सेकंड के इस फुटेज ने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है. लोगों का कहना है कि घरेलू हिंसा एक गंभीर समस्या है।

लेकिन इस तथ्य के बावजूद कि आमतौर पर केवल महिलाएं ही इसका शिकार होती हैं, वायरल फुटेज देखकर कहा जा सकता है कि पुरुष भी ऐसी हिंसा का शिकार होते हैं

महिला ने ऑफिस से लौटे पति की जमकर की पिटाई

‘पुरुष भी होते हैं घरेलू हिंसा का शिकार’

एक यूजर ने लिखा है, अधिकांश लोग यह सोचकर रिपोर्ट करने में शर्मिंदगी महसूस करते हैं कि लोग उनकी खिल्ली उड़ाएंगे. पर सच तो ये है कि पुरुष भी घरेलू हिंसा का शिकार होते हैं।

वहीं, दूसरे यूजर ने कमेंट किया है, मैं तो यह सोचकर हैरान हूं कि कचरा बाहर करना भूलने पर उसकी ऐसी पिटाई हुई है, तो बाकी गलतियों के लिए उसे किस तरह की सजा मिलती होगी।

एक अन्य यूजर का कहना है, कचरा भूलने वाली बात में कितनी सच्चाई है यह तो नहीं पता, लेकिन वीडियो से एक बात तो साबित हो चुका है कि बंदा घरेलू हिंसा का शिकार है।

यह भी पढ़ें :  सरकारी सस्ते गल्ले का डीलर विदेश में, तीन महीने से राशन न मिलने पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, सस्ते गल्ले की दुकान पर धरना

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.