ब्रेकिंग न्यूज़
देवीधुरा की ऐतिहासिक बग्वाल में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, मां वाराही देवी से प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामनाप्रो. वाई. पी. एस. पांगती की स्मृति में आठवां स्मृति व्याख्यान आयोजित, ‘बॉटनी एंड द बिगिनर’ विषय पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचारनैनीताल में तेल चोरों का आतंक: खड़ी मोटरसाइकिल से फिर चोरी हुआ पेट्रोल, CCTV में बाइक सवार दो संदिग्ध कैदमुख्यमंत्री धामी का शनिवार को नैनीताल दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवादनैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

शनिवार तड़के कॉपी के कारखाने में लगी आग, लोगों ने आसपास के घरों से पानी डालकर बुझाई आग 

हल्द्वानी। शहर के लाइन नंबर 17 स्थित लाल मस्जिद के सामने एक कॉपी के कारखाने में शनिवार तड़के आग लग गई।

घटना सुबह लगभग 4:30 बजे की है, जब नमाज के लिए जा रहे लोगों ने कारखाने से उठता धुआं देखा।

बिना देर किए स्थानीय लोगों ने आसपास के घरों से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, जिससे स्थिति को नियंत्रण में लाया जा सका।

कारखाना मालिक रिजवान खान के मुताबिक, रात 2 बजे तक कारखाना खुला था और तब तक कोई असामान्य स्थिति नहीं थी। पुलिस को आग लगने की सूचना सुबह 5 बजे मिली।

जिसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया। दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और स्थिति की समीक्षा की।

हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है।

यह भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री धामी का शनिवार को नैनीताल दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवाद

You missed

error: Content is protected !!