नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्र की प्रेंग्नेंटकी खबर ने समाज को हिला कर रख दिया है।

 माता-पिता और शिक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी पर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं

देहरादून के एक सरकारी स्कूल में एक 15 वर्षीय नौवीं कक्षा की छात्रा के साथ 12वीं कक्षा के एक छात्र ने दुष्कर्म किया।

यह मामला तब सामने आया, जब पीड़िता छात्रा छह माह की गर्भवती हो गई। मामला सामने आने पर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

पीड़िता के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी सरकारी स्कूल में पढ़ती है और उसी स्कूल का एक 12वीं कक्षा का छात्र उसे बहला-फुसलाकर ले जाता था।

इस दौरान उसने लगभग एक साल तक उसके साथ दुष्कर्म किया। जब पीड़िता गर्भवती हो गई, तो परिवार को इस बात का पता चला। इस घटना ने परिवार को मानसिक रूप से तोड़कर रख दिया है।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। एसएसपी ने कहा कि यह मामला बेहद संवेदनशील है और इसे गंभीरता से लिया जा रहा है।

इस घटना कई बड़े सवाल खड़े कर दिए है। क्या युवा पीढ़ी को सही मार्गदर्शन मिल रहा है? क्या माता-पिता अपने बच्चों के साथ हो रही गतिविधियों पर पर्याप्त ध्यान दे रहे हैं?

क्या शिक्षा व्यवस्था में नैतिक शिक्षा और यौन शिक्षा को पर्याप्त महत्व दिया जा रहा है? ये सभी सवाल इस घटना के बाद और अधिक प्रासंगिक हो गए हैं।

समय आ गया है कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए खासतौर से ठोस कदम उठाए जाएं ।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल ने थामा कांग्रेस का हाथ, उत्तराखंड की सियासत में बढ़ी हलचल
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.