हल्द्वानी। क्षेत्रीय कार्यालय हल्द्वानी के नियंत्रणाधीन लालपुर नायक शाखा का विधिवत उद्घाटन, मुख्य अतिथि, बैंक के अध्यक्ष हरिहर पटनायक द्वारा किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक कृष्ण कुमार द्वारा बैंक के अध्यक्ष का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया गया।

बताते चलें की नवरात्रि के पावन अवसर पर, 27 सितंबर 2025 को उत्तराखंड के महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह द्वारा उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की चार शाखाओं का वर्चुअल मोड में देहरादून से उद्घाटन किया गया था।

इन चार शाखाओं में लालपुर नायक हल्द्वानी शाखा भी थी। राज्यपाल महोदय द्वारा अपने विस्तृत संबोधन में बताया गया कि उत्तराखंड राज्य के विकास में बैंक द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं, महिला स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को रोजगार हेतु वित्तपोषण करते हुए उन्हें स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ने में उल्लेखनीय योगदान दिया गया है।

कार्यक्रम को ऋण प्रसंस्करण सेल के प्रमुख मुख्य प्रबंधक संदीप कुकरेती द्वारा भी सम्बोधित किया गया।

इस अवसर पर शाखा प्रबंधक अनिल निंगलटिया, क्षेत्रीय कार्यालय से वरिष्ठ प्रबंधक राजेंद्र अरोड़ा, गिरधर रावत, दीपक पांडे, विनोद सनवाल, मनोज पंत सहित अनेक अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन वित्तीय जागरूकता सलाहकार बी डी नैनवाल द्वारा किया गया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  देर रात अंधाधुंध फायरिंग, युवक की मौत; गांव और आसपास के लोगों पर गोली चलाने का आरोप
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.