हल्द्वानी। पूर्व मुख्यमंत्री पंडित नारायण तिवारी की जयंती और पुण्यतिथि के मौके पर हल्द्वानी मंडी समिति के परिसर में पार्क और मूर्ति का अनावरण कार्यक्रम आयोजित हुआ।

इस दौरान मंडी परिषद के अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू हल्द्वानी नगर निगम के मेयर गजराज बिष्ट सहित कई वरिष्ठ दायित्व धारी मौजूद रहे।

इस दौरान पंडित नारायण दत्त तिवारी की मूर्ति के अनावरण के मौके पर वक्ताओं ने कहा कि पंडित तिवारी ऐसी प्रतिभा की धनी थे कि वह दो राज्यों के मुख्यमंत्री चार बार केंद्र में मंत्री और राज्यपाल सहित देश के महत्वपूर्ण दायित्वों पर सुशोभित रहे।

उत्तराखंड में सिडकुल की स्थापना सहित उन्होंने अपने जीवन में कई ऐतिहासिक कार्य किए।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, कभी भी हो सकता है ऐलान! EVM की जांच शुरू
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.