हल्द्वानी।  उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने यूके ट्रिपल एससी पेपर लीक और एकल जांच कमेटी की रिपोर्ट के मामले में राज्य सरकार को एक फिर से घेरने का काम किया है।

उन्होंने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा उन्हें पहले से ही पता था पेपर रद्द होने जा रहा है क्योंकि कल कुछ विधायकों ने भी इस मामले में मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी सरकार किसी भी पेपर को कराने में गंभीर नहीं है।

उन्होंने कहा जिस प्रकार से आईपीएल और अन्य खेलो में लीग मैच होते हैं इस तरह उत्तराखंड में पेपर लीक लीग हो रहा है और इसकी आयोजक राज्य की सरकार है एवं मुख्यमंत्री उसके एक्टर है।

भाजपा सरकार में हर परीक्षाएं लीक हो रही है आने वाले समय में एक बार फिर परीक्षाओं का कैलेंडर जारी होगा और परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र खुद को ठगा महसूस करेंगे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कुमाऊं विश्वविद्यालय में चार दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का समापन, वैज्ञानिक उपकरणों की दी गई व्यावहारिक जानकारी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.