ब्रेकिंग न्यूज़

उल्टी दिशा से आ रही कार के ट्रक से टकराने पर पिता- 2 पुत्र समेत 4 लोगों की मौत

सीतापुर/रुद्रपुर।  ऊधमसिंहनगर  से शादी समारोह में शामिल होने के लिए अयोध्या के सोहावल जा रहे पिता- दो पुत्र समेत चार लोगों की मौत हो गई।

उल्टी दिशा से आ रही कार के ट्रक से टकराने पर पिता- दो पुत्र समेत चार लोगों की मौत हो गई।

खैराबाद थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 24 पर समदेपारा मोड़ के पास बृहस्पतिवार शाम चार बजे हुई इस दुर्घटना के बाद पुलिस और स्थानीय नागरिकों ने चारों कार सवारों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल भेजा।

जहां चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। विगवाड़ा में स्थित रायल रेजीडेंसी में रामदास मौर्य (57) अपने परिवार के साथ रहते थे।

बृहस्पतिवार को रुद्रपुर के एमबी टाउन कॉलोनी में  रहने वाले उनके जीजा के बेटे की बरात फैजाबाद गई थी। सुबह छह बजे रामदास अपने बेटे अविनाश (30), अंकुर (25) और रिश्तेदार लेखराज (50) के साथ कार से बारात के लिए निकले थे।

हादसे की जानकारी पाकर मृतकों के परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने सभी की शिनाख्त की। एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया कि सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हुई है।

इनकी कार उल्टी दिशा से जा रही थी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इधर रुद्रपुर में परिजनों की मौत की खबर के बाद से मातम पसरा है ।

यह भी पढ़ें :  विवेचनाधीन अभियोग पर भ्रामक प्रचार को लेकर नैनीताल पुलिस सख्त तथ्यहीन और अपुष्ट पोस्ट प्रसारित करने पर देहरादून के X हैंडल संचालक को नोटिस, निर्धारित समय में मांगा

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.