ब्रेकिंग न्यूज़

“मारेया सिक्का जगत विच,नानक निर्मल पंथ चलाया”

शंकर फुलारा -संपादक

हल्द्वानी। साहिब श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश गुरपुरब के उपलक्ष्य में आज चौथी प्रभातफेरी प्रातः पांच बजे गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा से शुरू हुई।

प्रभातफेरी नैनीताल रोड, शास्त्री कुंज,शिखावत गंज,श्री गुरु तेग बहादुर गली, गंगा कॉलोनी,तिकोनिया चौराहा होते हुए गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब,राजेन्द्र नगर पहुंची।

धन गुरु नानक-धन गुरु नानक की गूंज ने माहौल को और भक्तिमय बना दिया।संगतों ने दुख भंजन तेरा नाम जी और ठाकुर गाइये आत्म रंग सब ते वड्डा सतगुर नानक,जिन कल राखी मेरी आदि शबदों का गायन किया।संगत ने प्रभातफेरी पर पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया।

प्रभात फेरी में महलाओं,बच्चे बच्चीयों में भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा की कमेटी की और से गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब की कमेटी का धन्यवाद किया।

इस क्रम में कल पांचवी प्रभातफेरी गुरुद्वारा गुरुनानकपूरा, नैनीताल रोड, हल्द्वानी जाएगी। प्रभातफेरी में रंजीत सिंघ सिंघ (मुख सेवादार),हरविंदर सिंघ,फतेह सिंघ,हरप्रीत सिंघ,अवनीत सिंघ,कमलदीप सिंघ,दलजीत सिंघ,जसपाल सिंघ,अमरजीत सिंघ,दलजीत सिंघ, आदि ने सहयोग किया।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 2 सितंबर 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.