पूर्णागिरि मेले से लौट रही युवतियों की स्कूटी को टक्कर, एक की मौत—दो गंभीर घायल

उधम सिंह नगर। जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला नानकमत्ता-खटीमा बाईपास का है, जहां रविवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी दो सहेलियां गंभीर रूप से घायल हो गईं।

जानकारी के अनुसार, पूर्णागिरि मेला से लौट रही तीन युवतियां स्कूटी से घर जा रही थीं। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद का मंजर बेहद दर्दनाक था। पुलिस के पहुंचने तक एक युवती स्कूटी के साथ सड़क के बीच बेसुध पड़ी मिली, जबकि राहगीरों ने अन्य दो घायल युवतियों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मृतक युवती गांधीनगर, हल्द्वानी की निवासी बताई जा रही है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

टक्कर मारने के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  भीमताल विधानसभा के मल्ला रामगढ़ में सरकारी भूमि को निजी हाथों में सौंपने के विरोध में उमड़ा जनसैलाब, नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी व हरीश पनेरू के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.