ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में तहसील प्रशासन की CSC सेंटरों पर छापेमारीभीमताल : ओखलकांडा में सहकारिता से जुड़े नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का भव्य अभिनंदन, 500 से अधिक प्रतिनिधियों ने लिया एकजुटता का संकल्पआउटसोर्स और ठेका कर्मचारियों का सरकार को अल्टीमेटम, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की चेतावनीनंदा महोत्सव में आस्था का अद्भुत संगम: नैनीताल में पंच आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मां नंदा के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, वीडियो…अंतर-महाविद्यालयी क्रॉस कंट्री में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, पुरुष टीम बनी चैंपियन तो महिला टीम ने हासिल किया उपविजेता स्थान

हल्द्वानी/लालकुआं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो से आहत एक युवक ने आत्मघाती कदम उठाते हुए सल्फास खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और उन्होंने वीडियो बनाने व वायरल करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

मृतक की पहचान लालकुआं क्षेत्र के बिन्दुखत्ता, रावत नगर निवासी 30 वर्षीय दीपक सिंह मेहता के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, कुछ दिन पूर्व दीपक को रास्ते में रोककर कच्ची शराब के शक में जांच की गई थी। इस दौरान मौजूद कुछ लोगों ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

मृतक के भाई परवीन सिंह मेहता का आरोप है कि वीडियो वायरल होने के बाद दीपक गहरे मानसिक तनाव में चला गया था। उन्होंने कहा कि यदि कोई संदेह था तो वीडियो पुलिस को सौंपा जाना चाहिए था, लेकिन उसे सार्वजनिक कर उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाई गई।

परिजनों के मुताबिक, घटना के बाद दीपक लोगों से दूरी बनाने लगा था और लगातार मानसिक दबाव में रह रहा था।

शनिवार को वह घर से करीब तीन किलोमीटर दूर शीशम भुजिया स्थित एक प्राथमिक विद्यालय परिसर पहुंचा, जहां उसने सल्फास खा लिया। जहर खाने के बाद उसने स्वयं फोन कर परिजनों को सूचना दी।

परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले गए, जहां से उसे सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

दीपक अपने परिवार का सबसे बड़ा सदस्य था और अपने पीछे दो बेटियां तथा तीन माह का एक बेटा छोड़ गया है। इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कुमाऊं विश्वविद्यालय अंतरमहाविद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता में डीएसबी कैंपस नैनीताल का शानदार प्रदर्शन, बना विजेता

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.