उत्तराखंड में हवाई जहाज से सफर करने वाले यात्रियों के लिए गुड न्यूज है। देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई जहाज दो फेरे लगाएगा। अब इस रूट पर विमान हफ्ते में तीन दिन दो-दो चक्कर लगाएगा।
फेरे बढ़ने से अब यात्रियों को सीट की कमी से जूझना नहीं पड़ेगा।

अभी तक विमान रोज एक ही चक्कर लगा रहा था। रविवार को सेवा स्थगित रहती है। फरवरी 2024 से नैनीसैनी एयरपोर्ट से दून के लिए 19 सीटर विमान सेवा संचालित है। पूर्व तक इस रूट में सप्ताह में तीन दिन सोमवार, मंगलवार और शुक्रवार को ही विमान एक चक्कर लगाता था।

यात्रियों की संख्या को देखते हुए बाद में उड़ान को रविवार छोड़ सप्ताह के छह दिन किया गया। अब कंपनी ने सप्ताह में तीन दिन इस रूट पर दो चक्कर लगाने का निर्णय लिया है। यानि की मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को विमान नैनीसैनी-देहरादून के बीच दो फेरे लगाएगा।

पिथौरागढ़-दून का दूसरा फेरा शाम को होगा

एयरपोर्ट सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, दून से सुबह 10:45 बजे विमान पिथौरागढ़ पहुंचता है। बाद में पंतनगर रूट पर आवाजाही के बाद दोपहर 1:10 बजे विमान दून रवाना हो जाता है।

अब दूसरे फेरे में दून से शाम 4:30 बजे विमान नैनी सैनी आएगा,फिर शाम पांच बजे वापस देहरादून के लिए रवाना हो गया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 31 अक्टूबर 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.