हरिद्वार। बहादराबाद क्षेत्र में रविवार को गंगनहर में पानी के तेज बहाव में अपने भाई को बहता देख उसकी दो बहनों ने भी छलांग लगा दी, जिसके बाद से दोनों लापता हैं।

पुलिस ने यहां बताया कि हादसा बहादराबाद-सिडकुल मार्ग पर गंगनहर पर बने छठ पूजा घाट पर दोपहर बाद हुआ। नहाते समय 12 साल का वंश पानी के तेज बहाव में बहने लगा।

उसने बताया कि वंश को बचाने के लिए उसकी दो बहनों-ईशा (14) और मनीषा (15) ने गंगनहर में छलांग लगा दी।

पुलिस ने बताया कि वहां मौजूद लोगों ने भाई को तो किसी तरह बचा लिया मगर दोनों बहनें पानी के तेज बहाव में बह गईं।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों व जल पुलिस के जवानों ने तलाशी अभियान चलाया लेकिन देर शाम तक उनका पता नहीं चल सका।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले का मूल निवासी है और यहां के सलेमपुर क्षेत्र में रहता है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल में तेज रफ्तार कार ने मचाया उत्पात, कई वाहनों को मारी टक्कर; महिला ने लगाया पीछा कर मारपीट की कोशिश का आरोप

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.