उत्तराखंड के नगर निकायों में शासन ने बुधवार को 31 अधिकारियों के तबादले कर दिए।

एक बार फिर कई निकायों में प्रभारी व्यवस्था के तहत ही जिम्मेदारियां दी गईं हैं। कई प्रभारी अधिकारियों को उनके मूल पदों पर भी भेजा गया।
जारी आदेशों के मुताबिक, ऋषिकेश के प्रभारी सहायक नगर आयुक्त रमेश सिंह रावत को देहरादून, पौड़ी के ईओ शांति प्रसाद जोशी को प्रभारी सहायक निदेशक निदेशालय, पौड़ी के कर एवं राजस्व निरीक्षक आरडी पाठक को प्रभारी ईओ नगर पंचायत सेलाकुई, नगर पंचायत लालकुआं के प्रभारी ईओ राहुल कुमार को भीमताल, प्रभारी सहायक नगर आयुक्त हल्द्वानी ईश्वर सिंह रावत को प्रभारी ईओ लालकुआं, भीमताल के प्रभारी ईओ उदयवीर सिंह को खटीमा, मसूरी के कर एवं राजस्व निरीक्षक विनय प्रताप सिंह को प्रभारी सहायक नगर आयुक्त देहरादून, गुरमीत सिंह को किच्छा से लक्सर में प्रभारी ईओ के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

इसी प्रकार, कर एवं राजस्व अधिकारी राजेश नैथानी को पिथौरागढ़ से देहरादून, नैनीताल के सफाई निरीक्षक कमल सिंह चौहान को मुनि-की-रेती में सफाई निरीक्षक के पद पर भेजा गया है।

ईओ संजय कुमार को टिहरी से पौड़ी, हरिद्वार निगम में प्रधान सहायक वासुदेव डंगवाल को प्रभारी ईओ टिहरी, काशीपुर में वरिष्ठ सहायक कैलाश चंद्र पटवाल को गदरपुर में प्रभारी ईओ बनाया गया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी के होटल में युवक की संदिग्ध मौत, महिला मित्र के साथ ठहरा था; पुलिस कर रही पूछताछ
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.