ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल। उत्तराखण्ड के  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त)  गुरमीत सिंह, PVSM, UYSM, AVSM, VSM 12 फरवरी 2026 को नैनीताल जनपद के भ्रमण पर रहेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल प्रातः 10 बजे देहरादून से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर लगभग 11:15 बजे राजकीय मेडिकल कॉलेज, रामपुर रोड हल्द्वानी पहुंचेंगे।

हल्द्वानी आगमन के उपरांत राज्यपाल राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान वे विभिन्न गतिविधियों में शामिल रहेंगे तथा आरक्षित समय में संबंधित अधिकारियों से संवाद भी करेंगे।

इसके पश्चात राज्यपाल डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय (एसटीएच) का भ्रमण कर वहां की स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का अवलोकन करेंगे।

कार्यक्रम संपन्न होने के बाद राज्यपाल अपराह्न 1:30 बजे हेलीकॉप्टर से देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।

राज्यपाल के प्रस्तावित भ्रमण को देखते हुए जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल को सुरक्षा, यातायात एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  डीएसबी परिसर के समाजशास्त्र विभाग की तीन शोध छात्राओं ने उत्तीर्ण की UGC-NET परीक्षा

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.