हल्द्वानी। देश के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ तीन दिवसीय उत्तराखण्ड भ्रमण पर हल्द्वानी पंहुचे।

हल्द्वानी आर्मी हैलीपेड पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने उनका स्वागत और अभिनंदन किया।

इसके अलावा बतौर मुख्यमंत्री उत्तराखंड के प्रतिनिधि कैबिनेट मंत्री  रेखा आर्या, सांसद अजय भट्ट,मेयर हल्द्वानी गजराज बिष्ट, उपाध्यक्ष वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति उत्तराखंड दीपक महरा व मुख्य सचिव के प्रतिनिधि आयुक्त कुमाऊ दीपक रावत, आईजी रिद्धिम अग्रवाल,जिलाधिकारी वंदना,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा,कर्नल जतिन ढील्लन, स्टेशन कमांडर हल्द्वानी ने, हल्द्वानी हेलीपैड पर उप राष्ट्रपति का स्वागत किया।

उपराष्ट्रपति तीन दिवसीय दौरे पर नैनीताल है जहां वह कुमाऊं विश्वविद्यालय की स्थापना दिवस के मौके पर कार्यक्रम में प्रतिभा करेंगे।

उपराष्ट्रपति की नैनीताल दौरे को ले देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के मध्य नजर हल्द्वानी सहित नैनीताल में भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कुमाऊं में साइबर ठगी के नेटवर्क का खुलासा, 21 दिन में किए गए 45,453 आउटगोइंग कॉल; एसटीएफ ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.