पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के आरोप में  दर्ज किया मुकदमा 

अल्मोड़ा/चौखुटिया। थाना क्षेत्र में मंगलवार को बाजार गई एक नाबालिग छात्रा लापता हो गई। परिजन की सूचना पर छात्रा को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाने के आरोपी पूर्व अतिथि शिक्षक को गिरफ्तार कर छात्रा को बरामद कर लिया है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक थाना क्षेत्र की एक महिला ने तहरीर देकर बताया कि उनकी बेटी मंगलवार को स्टेशनरी खरीदने बाजार गई थी लेकिन नहीं लौटी।

महिला का कहना है कि लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि पूर्व में बेटी के स्कूल में अतिथि शिक्षक रह चुके एक व्यक्ति के साथ उसे देखा गया था।

दोनों बाइक से कहीं जा रहे थे। महिला ने बेटी के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से जल्द कार्रवाई करने की मांग की। इस मामले को लेकर क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने लोगों की मदद से आरोपी कमालुद्दीन निवासी रायपुर, जसपुर जिला ऊधम सिंह नगर को गिरफ्तार कर लिया और छात्रा को बरामद कर लिया।

आरोप है कि कुछ लोगों ने आरोपी से मारपीट भी की लेकिन थानाध्यक्ष सतीश चंद कापड़ी ने मारपीट की चर्चाओं को गलत बताया है।

सीओ विमल प्रसाद ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  रामनगर में नवविवाहिता की निर्मम हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.