24 लाख रुपये से बनी सड़क छह महीने में ही  दे गई जवाब 

देवतोला तक सड़क नहीं बनने पर लोग कलक्ट्रेट पहुंचे और डीएम को ज्ञापन देकर उचित कार्रवाई की मांग 

पिथौरागढ़। नगर क्षेत्र में भाटकोट से देवतोला तक 24 लाख रुपये से बनी सड़क छह महीने में ही जवाब दे गई। मानकों के तहत निर्माण कार्य नहीं किए जाने और देवतोला तक सड़क नहीं बनने पर लोग कलक्ट्रेट पहुंचे और डीएम को ज्ञापन देकर उचित कार्रवाई की मांग की।

उन्होंने कहा सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो चुकी है और नाली निर्माण का काम भी नहीं किया गया है। अब भी देवतोला तक करीब 50 मीटर सड़क का निर्माण होना बाकी है।

बुधवार को देवतोला क्षेत्र के लोगों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम विनोद गोस्वामी को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि नगर पालिका ने भाटकोट से देवतोला तक करीब डेढ़ किमी सड़क का निर्माण शुरू किया।

सड़क अधूरी छोड़ दी गई और अब भी देवतोला तक 50 मीटर कटिंग शेष है। पूरी सड़क न बनने से क्षेत्र के लोग अब भी पैदल चलने के लिए मजबूर हैं।

कहा कि 24 लाख रुपये से बनी सड़क छह महीने के भीतर ही क्षतिग्रस्त हो गई है। जगह-जगह सुरक्षा दीवार टूटने से सड़क खोखली हो गई है। ऐसे में इस पर वाहनों का संचालन खतरनाक बना हुआ है।

क्षतिग्रस्त सड़क के सुधारीकरण के लिए किसी की भी जिम्मेदारी तय नहीं है। चेतावनी देते हुए कहा यदि देवतोला तक सड़क निर्माण करने के साथ ही नाली निकास की उचित व्यवस्था और सुरक्षा दीवारों को ठीक नहीं किया गया तो क्षेत्र के लोग आंदोलन करेंगे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  दो बाइकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, चार युवक गंभीर घायल; एक की मौत, दो सैन्यकर्मी भी जख्मी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.