विदेशी युवती से फेसबुक पर दोस्ती करना एक युवक को महंगा पड़ गया। दोस्ती करने के बाद महिला ने विदेशी मुद्रा डॉलर उपहार भेजने का लालच देकर युवक को 4.98 लाख रुपये की चपत लगा दी। पुलभटटा पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बखपुर निवासी विनोद कुमार ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन कुमायूं रेंज रुद्रपुर को दी तहरीर में बताया कि जुलाई 2023 में फेसबुक पर उसकी दोस्ती जेनी सौरज नाम की महिला से हुई थी।

महिला ने उसे विश्वास में लेकर विदेश से कुछ कीमती उपहार भेजने की बात कही थी। महिला ने व्हाट्सएप पर बातचीत की थी। 12 मई 2024 को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर खुद को दिल्ली एयरपोर्ट से कस्टम एजेंट बताते हुए एक विदेशी पार्सल आने की बात कही थी।

पार्सल में महंगे उपहार होने के कारण इसका कस्टम चार्ज पेड करना बताया। उसने कॉलर के बताए खाते पर कुछ धनराशि ट्रांसफर कर दी। इसके बाद एजेंट ने कहा कि पार्सल के साथ आए 35 हजार डॉलर को सीधे नहीं भेजा जा सकता है।

उसने तमाम तरह की औपचारिकता बताई। इस तरह विदेशी डॉलर का झांसा देकर अलग-अलग तारीखों में उससे 4.98 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने केस दर्ज किया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कूटा अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी ने राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य से की मुलाकात, नैनीताल की समस्याओं और संविदा प्राध्यापकों के मुद्दों पर सौंपा ज्ञापन

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.