देवलचौड़ निवासी 12वीं की छात्रा ने कमरे में फंदे पर लटकर जान दे दी

हल्द्वानी।  देवलचौड़ में एक छात्रा ने कमरे में फंदे पर लटकर जान दे दी। देवलचौड़ निवासी 12वीं की छात्रा के मौत के कारणों का पता नहीं लग सका है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना सोमवार शाम करीब 6 बजे की है।

पुलिस के अनुसार परिजनों ने बताया कि घटना से पहले छात्रा अपने कमरे में गई थी। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं आई तो परिजनों ने आवाज दी। लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला।

इसके बाद परिवार वालों ने कमरे में जाकर देखा तो छात्रा फंदे पर लटकी मिली। जिसके बाद घटना की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी।

सूचना मिलने पर टीपी नगर पुलिस मौके पर पहुंची। और शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बताया जा रहा है कि छात्रा कुछ दिनों से परेशान चल रही थी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कुमाऊं में साइबर ठगी के नेटवर्क का खुलासा, 21 दिन में किए गए 45,453 आउटगोइंग कॉल; एसटीएफ ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.