दो दिवसीय जनसुनवाई में बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल जांच आयोग की जनसुनवाई में छात्रों व नागरिकों ने रखे सुझाव

हल्द्वानी।  न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त)  यू.सी. ध्यानी की अध्यक्षता में गठित एकल सदस्यीय जांच आयोग द्वारा सर्किट हाउस, काठगोदाम, हल्द्वानी में दो दिवसीय जनसुनवाई एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

आयोग के अध्यक्ष  ध्यानी ने कहा कि जांच कार्य पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी एवं तथ्यों पर आधारित होगा।

उन्होंने बताया कि आयोग विभिन्न जनपदों का भ्रमण कर जनता की समस्याओं और सुझावों को सुन रहा है, ताकि अंतिम रिपोर्ट निष्पक्ष एवं संतुलित रूप से तैयार की जा सके।

जनसुनवाई के दौरान प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं, नागरिकों, परीक्षा से जुड़े केंद्र व्यवस्थापकों एवं केंद्र प्रभारियों ने आयोग के समक्ष अपने विचार रखे।

उपस्थित छात्र-छात्राओं ने मांग की कि परीक्षाओं की जांच पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ की जाए तथा इस संबंध में शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

साथ ही सुझाव दिया गया कि भविष्य में होने वाली परीक्षाएं कड़ी सुरक्षा व्यवस्था एवं निष्पक्ष माहौल में कराई जाएं।

इस अवसर पर सचिव विक्रम सिंह राणा, अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी एवं उप जिलाधिकारी राहुल शाह सहित अन्य अधिकारी सहित छात्र, छात्रा, कोचिंग संस्थानों के प्रतिनिधि व अन्य संगठनों के लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 17 अक्टूबर 2026
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.