ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल (संपूर्ण भारत) के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष अनुज कांत अग्रवाल एवं कोर कमेटी के नेतृत्व में SSP प्रहलाद मीणा को दो सूत्रीय मांगों का ज्ञापन दिया गया।

जिसमें पहले में 4/5 जनवरी मध्य-रात्री को सादर बाजार/मीरा मार्ग क्षेत्र में हुई चोरी के ख़िलाफ़ पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई ना होने अथवा इसका जल्द से जल्द खुलासा करने के बाबत था।
वही दूसरा, कल कारखाना बाजार में ठेले वालों द्वारा प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल के सुपुत्र अनुज अग्रवाल के साथ मारपीट के बाबत था।
दोनों बिंदुओं में व्यापरियों में भय और अत्याधिक रोष को देखते हुए SSP साहब ने बहुत जल्द संतोषजनक कार्यवाही करने का भरोसा दिया।
वही अनुज कांत अग्रवाल ने SSP साहब की नशा तस्करों के ख़िलाफ़ कठोर कार्रवाई करने पर खूब प्रशंसा भी की।
प्रदेश सह प्रभारी अतुल गुप्ता ने कहा कि अगर पुलिस द्वारा दोनों मांगों पर जल्द ही कार्रवाई नहीं की तो समस्त व्यापारी एक आंदोलन को बाध्य होंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशाशन को होगी।
प्रदेश महासचिव डिम्पल पांडे ने SSP साहब से कहा कि संपूर्ण बाजार क्षेत्र से समस्त ठेले हटा कर एक जगह स्थानांतरित करने चाहिए और सबका सत्यापन भी होना चाहिए ।

जिस पर SSP साहब ने नगर निगम/प्रशाशन द्वारा मिल कर जल्द ही इस समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन दिया।
ज्ञापन देने वालों में मुख्यत: प्रदेश अध्यक्ष अनुज कांत अग्रवाल, प्रदेश महासचिव डिम्पल पांडे, प्रदेश संरक्षक जीवन सिंह कार्की, प्रदेश सह प्रभारी अतुल गुप्ता, प्रदेश मीडिया प्रभारी लव बक्शी, प्रदेश कोषाध्यक्ष नीरज प्रभात गर्ग, महानगर महामंत्री कपिल वोहरा, युवा अध्यक्ष सुमित साहू, युवा सचिव सुशील साहु, युवा सदस्य योगेश कोरी तथा अन्य गणमान्य व्यापारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 25 अगस्त 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.