ब्रेकिंग न्यूज़

38वें राष्ट्रीय खेल में आज 30 जनवरी को व्यक्तिगत डुआथलॉन का आयोजन हुआ।

डुआथलॉन (व्यक्तिगत) के परिणाम:
पुरुष:
स्वर्ण: सरुंगबम अथौबा मैतेई (मणिपुर) – 49:29 मिनट
रजत:आदर्श मुरलीधरन सिनीमोल (SSCB) – 49:44 मिनट
कांस्य: सपन पंचाल (SSCB) – 50:35 मिनट

महिला:
स्वर्ण: आध्या सिंह (मध्य प्रदेश) – 56:43 मिनट
रजत: डॉली देविदास पाटिल (महाराष्ट्र) – 57:28 मिनट
कांस्य: मानसी विनोद मोहिते (महाराष्ट्र) – 59:54 मिनट

महाराष्ट्र ने इंडिविजुअल ट्रायथलॉन में पुरुष वर्ग में पार्थ सचिन मिराजे के दम पर 1 कांस्य जीता और महिला वर्ग में डॉली देविदास पाटिल (स्वर्ण) और मानसी विनोद मोहिते (रजत) के दम पर दो पदक जीते। इसके अलावा डुआथलॉन में डॉली पाटिल ने रजत और मानसी मोहिते ने कांस्य पदक जीता। मिक्स्ड रिले स्पर्धा में भी महाराष्ट्र ने 1 स्वर्ण पदक हासिल किया, जिससे राज्य का कुल पदक तालिका में स्थान और मजबूत हो गया।
अन्य राज्यों की बात करें तो मध्य प्रदेश ने 1 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य सहित कुल 3 पदक जीते। मणिपुर ने व्यक्तिगत ट्रायथलॉन में शानदार प्रदर्शन कर 2 स्वर्ण पदक जीते और डुआथलॉन में 1 स्वर्ण जीता। सर्विसेज ने डुआथलॉन में 1 रजत और 1 कांस्य पदक हासिल किया, जबकि तमिलनाडु ने मिक्सड रिले में 1 कांस्य पदक जीता।
महाराष्ट्र के इस जबरदस्त प्रदर्शन ने ट्रायथलॉन स्पर्धाओं में उसे 6 पदक के साथ शीर्ष स्थान पर पहुंचा दिया है।

यह भी पढ़ें :  सार्वजनिक स्थान पर अराजकता फैलाने वालों पर हल्द्वानी पुलिस का शिकंजा, 6 गिरफ्तार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.