ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी सिविल कोर्ट में बार एसोसिएशन के चुनाव में गोविंद बिष्ट ने अध्यक्ष पद पर शानदार जीत हासिल की है।

उन्होंने मौजूदा अध्यक्ष किशोर पंत को 300 से अधिक मतों से हराकर यह पद अपने नाम किया।

गोविंद बिष्ट हल्द्वानी के वरिष्ठ अधिवक्ताओं में गिने जाते हैं और जरूरतमंदों के मामलों में मजबूत पैरवी के लिए जाने जाते हैं। उनकी जीत को अधिवक्ताओं के बीच भरोसे और अनुभव की जीत माना जा रहा है।

चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

अध्यक्ष बनने के बाद गोविंद बिष्ट ने कहा कि वे सभी अधिवक्ताओं को साथ लेकर चलेंगे और हल्द्वानी बार एसोसिएशन को और अधिक मजबूत व प्रभावी बनाने के लिए काम करेंगे।

उन्होंने अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा और न्यायिक व्यवस्था को सशक्त करने का भी संकल्प लिया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में प्राइवेट अस्पताल का गजब का कारनामा! आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज का भरोसा, फिर पोर्टल बंद बताकर लाखों की मांग का आरोप; जांच बैठते ही समझौते के प्रयास का दावा
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.